फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 46 करोड़ से संवरेंगी औरैया की तीन सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लगातार आबादी बढ़ रही है। इससे वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, लेकिन यहां की सड़कें पुरानी हैं। वाहनों के बढ़ते दबाव से उन पर चलना कठिन हो गया है। ऐसे में आवागमन को बेहतर बनाने को लोक निर्माण विभाग ने औरैया की तीन सड़कें चिह्नित की हैं। इनमें दो टू लेन व एक संपर्क मार्ग शामिल है। विभाग इन सड़कों का चौड़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण कराएगा। इस पर लगभग 46 करोड़ व्यय होंगे। इस कार्य से लोगों को सुगम सफर नसीब होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में प्रमुख मार्गों समेत संपर्क मार्ग जर्जर हैं। जगह-जगह मार्गों पर गड्ढे हैं। वहीं कुछ मार्ग सकरे भी हैं। इससे वाहनों के हादसाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। इन मार्गों को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से लगातार मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों पर वाहनों का आवागमन बेहतर करने के लिए चिह्नित किया। पहली सड़क के तौर पर बाबरपुर से याकूबपुर टू लेन को शामिल किया गया है।
अटसू से अछल्दा संपर्क मार्ग व मुरादगंज से फफूंद टू लेन मार्ग को चुना गया है। इन सड़कों का विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसे शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग ने चयनित सड़कों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
बाबरपुर से याकूबपुर टू लेन का चौड़ीकरण - 20.10 करोड़
अटसू से अछल्दा संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण- 15.31 करोड़
मुरादगंज से फफूंद टू लेन मार्ग का चौड़ीकरण- 10.20 करोड़
-
बोले जिम्मेदार-
‘भेजे गए प्रस्ताव के तहत तीन सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर बजट की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू होंगे।’-अमर सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें