फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाबालिग समेत तीन चोर गिरफ्तार, माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। भाग्यनगर ब्लॉक के नगला जयसिंह कंपोजिट स्कूल में 20 दिसंबर को हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन चोरों को पकड़ा। चोरों की निशानदेही पर उनके पास से चोरी की दो बाइकें, दो तमंचे भी मिले। पुलिस ने सरसों के खेत से स्कूल में हुई चोरी का तकरीबन पांच लाख का माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


खुलासे के दौरान एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि नगला जयसिंह कंपोजिट स्कूल में 20 दिसंबर को चोरी हुई थी। सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर लहोखर रोड समाधान पुर्वा के पास दो आरोपियों हंसेपुर्वा निवासी अमन राजपूत उर्फ चक्कू दादा व विनय राजपूत व एक बाल अपचारी को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक औरैया व दिबियापुर से चोरी हुईं दो बाइकें भी मिलीं। आरोपियों से पूछताछ में नगला जयसिंह में हुई चोरी की बात सामने आई।



निशानदेही पर गांव के एक सरसों के खेत से सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में दो सोलर पैनल, एक कैमरा, दो माइक्रोस्कोप किट, गैल्वेनीमीटर, खेल उपकरण, मिल्टन, लाउडस्पीकर आदि सामान मिला। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें