फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। थाना क्षेत्र में बुधवार को भाई दूज पर भाई-बहन के घर आते जाते तीन लोग मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया।
राजेंद्र सिंह निवासी नगला पाठक विजयपुर डेरा थाना फफूंद से अपनी बहन थाना बेवर के पास जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र की बढ़िन चौकी के पास तेज गति से आ रही कार ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र सिंह को सीएससी एरवाकटरा भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में एरवा टिकटा निवासी धर्मवीर अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के सौरिख रोड पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे धर्मवीर व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी गश्त के दौरान निकले थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा घायल दंपती को लेकर सीएचसी एरवाकटरा पहुंचे। धर्मवीर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजेंद्र कुमार की बाइक को जिस वाहन ने टक्कर मारी है वह पुलिस ने कब्जे में ली है। अभी तक दोनों घटनाओं में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें