फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक और मोपेड टकराने से मामा-भांजे समेत तीन की मौत

Tue, 23 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-33-सीएचसी दिबियापुर के बाहर मौजूद तेजसिंह के परिजन। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर एक बाइक और मोपेड आपस में टकरा गईं। हादसे में मोपेड सवार मामा-भांजे और बाइक चालक सड़क किनारे खंदी में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में भांजे तेज सिंह और बाइक सवार अजय राजपूत की मौत हो गई। वहीं, देर रात अस्पताल में मामा रामवीर ने भी दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी रामवीर (40) और उनका भांजा सहार के गांव पंडपुर निवासी तेज सिंह (30) सोमवार को फफूंद मजदूरी करने गए थे। शाम को मोपेड से घर जा रहे थे। दिबियापुर रोड स्थित दयालनगर बंबे के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी मोपेड टकरा गई। हादसे में मोपेड सवार मामा-भांजे और बाइक चालक फफूंद के गांव बिलराई निवासी अजय राजपूत सड़क किनारे खंदी में गिरने से घायल हो गए।
इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टर ने भांजे तेज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामवीर और अजय राजपूत को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले अजय राजपूत ने भी दम तोड़ दिया। देर रात अस्पताल में मामा रामवीर की भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद फफूंद व दिबियापुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन सूचना पर पहुंच गए हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें