फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन से उतरकर ई-रिक्शा में बैठे वृद्ध की बिगड़ी तबीयत, मौत

Tue, 23 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-34-मृतक ​शिवमंगल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा कस्बा में कानपुर से मेमू ट्रेन से उतरकर गांव जा रहे वृद्ध की ई-रिक्शा में बैठते ही तबीयत बिगड़ गई। चालक उस ई-रिक्शा से सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना अछल्दा के गांव रामपुर निवासी शिवमंगल सिंह (62) शाम करीब पौने छह बजे मेमू ट्रेन से अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन से वे गांव निवासी ई-रिक्शा चालक के साथ जाने लगा। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वृद्ध की हालत बिगड़ने पर ई-रिक्शा चालक उसे सीएचसी ले गया। इसके बाद भतीजे अर्पण को फोन कर सूचना दी। सीएचसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।
परिजन ने ई-रिक्शा चालक से मामले की जानकारी की। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शिवमंगल कानपुर में रहते थे। सोमवार को पैतृक गांव जा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें