फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक की टक्कर से दरोगा, प्रशिक्षु सिपाही समेत तीन घायल

Thu, 25 Jun 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद कस्बा के अछल्दा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे एसआई राजवीर सिंह समेत एक प्रशिक्षु सिपाही बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर मारने वाला बाइक सवार खोयला गांव निवासी रवि भी जख्मी हो गया। घायलों को दिबियापुर सीएचसी लाया गया। जहां प्रशिक्षु सिपाही सहित बाइक चालक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम एसआई राजवीर सिंह प्रशिक्षु सिपाही व अन्य पुलिस फोर्स के साथ अछल्दा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बाबरपुर मार्ग की तरफ से तेज रफ्तार बाइक लेकर आ रहे खोयला निवासी रवि ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एसआई राजवीर सिंह, प्रशिक्षु सिपाही अभिषेक और बाइक सवार रवि तीनों सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन



मौजूद पुलिस फोर्स ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रशिक्षु सिपाही सहित बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह सहित फफूंद थाने के उपनिरीक्षक राजीव सिंह, विजय ने सीएचसी दिबियापुर आकर घायलों के हालचाल जाना।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फफूंद कस्बा का मामला है। वाहन चेकिंग के दौरान घायल हुए उपनिरीक्षक, सिपाही सहित बाइक चालक का सीएचसी में उपचार हुआ है। सिपाही और बाइक चालक को चिचौली अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें