फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सरसों की चोरी के आरोप में दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव बेल्हूपुर में हुई सरसों के मामले में पुलिस ने दुकानदार समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने चार बोरी में 1.40 क्विंटल सरसों बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव बेल्हूपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी 35 बोरी लाही गांव के ही सुरेश चंद्र त्रिपाठी के टिनशेड में रखी थी। सोमवार रात चोरों ने वहां से 10 बोरियां पार कर दीं। मनोज ने पूछताछ की तो दुकानदार राजकुमार ने गांव-गांव के ही कुछ लड़कों की तरफ से बेचे जाने की बात कही गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गांव मुगरिया तिराहे के पास से घेराबंदी कर दुकानदार राजकुमार, सुमित कठेरिया, राजा दोहरे को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें