फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

Wed, 08 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के जालौन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी  वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। तीनों आधार कार्ड बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन



 
शहर के मोहल्ला ओमनगर निवासी मंगल सिंह (18) पुत्र शंकर लाल मोहल्ले के ही साथी दादू उर्फ अखिलेश सिंह(18) एंव उसके चचेरे भाई विपिन कुमार (18) पुत्र भवर सिंह के साथ जालौन जिले के कुठौंद में आधार कार्ड बनाने का काम करते थे। ये तीनों मंगलवार की शाम बाइक से औरैैया आ रहे थे।


वे जालौन रोड स्थित चौबे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों को लहुलुहान देख आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने आनन फानन घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन



यहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।



कमाऊपूत थे दोनों चचेरे भाई- औरैया। सड़क हादसे में मृत दादू और उसका भाई विपिन घर के कमाऊपूत थे। बचपन से ही दोनों में बहुत प्यार था। बड़े होने पर भी दोनों ने एक साथ व्यापार करने की थान ली और कुठौंद में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया।


इससे पहले भी चचेरे भाई बाहर गए हुए थे। जहां पर उन्होंने व्यापार शुुरू किया। दादू के पिता की पहले की मौत हो चुकी थी। तब से दादू ही घर में रेखरेख करता रहा। बड़ा भाई की शादी हो गई है। वह अपना परिवार मेहनत मजदूरी कर पाल रहा है।


दादू अपनी मां की आंखों का तारा था। जैसे ही दादू की मौत की खबर उसके बड़े भाई को लगी तो बिना घर में बताए जिला अस्पताल पहुंच गया और अपने भाई को मृत पाकर वह जमीन पर गिर पड़ा। वहीं मृतक विपिन कुमार की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। परिजवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था।



ट्रक बने मौत का कारण- औरैया। जालौन रोड पर मौरंग मंडी होने के कारण वहां पर प्रतिदिन मौरंग से भरे ट्रक सड़क किनारे खड़े होते हैं। कई बार लोगों ने जिला प्रशासन से ट्रकों को हटवाए जाने की मांग की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। स्थानीय लोगों का क हना था कि इन्हीं ट्रकों की वजह से ही तीन युवकों की मौत हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें