फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में युवती समेत तीन घायल, एक रेफर

विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 37- अस्पताल में भर्ती ऑटो का अज्ञात चालक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मैजिक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को मरणासन्न हालत में एंबुलेंस से 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे औरैया से दिबियापुर की ओर सवारियां लेकर जा रहा ऑटो तुर्कीपुर गांव के पास दिबियापुर से आ रही मैजिक जा टकराया। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ऑटो में बैठी युवती गांव दौलतपुर निवासी अंजू (18) पुत्री धन सिंह के अलावा एक युवक घायल हो गया। दोनों को ग्रामीणों ने 100 शैया युक्त जिला अस्पताल भेज दिया।
इसी बीच लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरणासन्न हालत में घटना स्थल पर पड़े ऑटो चालक को 50 शैया जिला अस्पताल औरैया भेजा। जहां डॉक्टरों ने लहूलुहान बेहोशी की हालत में ऑटो के चालक को सैफई रेफर कर दिया। टक्कर के बाद मैजिक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घायल चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें