फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन मौतों से गांव में पसरा मातम, किया अंतिम संस्कार

Thu, 16 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19- मृतक कृष्णा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर में मंगलवार को एक बच्चे समेत तीन लोगों की हुई मौत से गांव में मातम पसर गया। बुधवार को तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया तो हर तरफ चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

पहली घटना मंगलवार शाम हुई। यहां गांव के बाहर बने एक मंदिर की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय वहां खेल रहा रजनीश यादव का आठ वर्षीय पुत्र कृष्णा गेट के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सैफई अस्पताल ले गए, जहां देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर उसका शव गांव लाया गया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इसके अलावा मंगलवार को ही गांव में दो अन्य मौतों ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कैंसर से पीड़ित 75 वर्षीय विजय सिंह पाल का निधन हो गया। वहीं, शाम करीब पांच बजे बीमारी से जूझ रहे 32 वर्षीय पिंटू शर्मा की सीने में तेज दर्द उठने पर सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इन तीन घटनाओं से बुधवार को गांव में मातम पसरा रहा और तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार चीख-पुकार के बीच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें