औरैया। सीबीएसई की 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम जारी किया गया। जनपद स्तर पर बेटियों ने इस परीक्षा परिणाम में बाजी मारी। दिबियापुर गेल डीएवी की छात्रा अनुष्का सिंह ने 500 में 497 अंक (99.4 फीसदी) पाए हैं।
इसी स्कूल की छात्रा जेहरा मजार ने 492 अंक (98.4) हासिल किए हैं। वहीं, सेठ आनंदराम जयपुरिया के मोहम्मद मजहर ने भी 492 अंक (98.4) प्राप्त किए हैं। इसी तरह अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी प्रदर्शन किया।
जिले में पिछले दिनों नौ केंद्रों पर सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 2300 बच्चों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा परिणाम जारी हुए तो बच्चे खुशी से उछल पड़े। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के शिवांश तिवारी ने 492 अंक व गेल डीएवी की छात्रा दिव्यांशी ने भी 492 अंक पाए।
इसी तरह सेठ आनंदराम जयपुरिया के देवांश सिंह ने 491 अंक पाए। स्कूलों में अव्वल आए इन मेधावियों का सम्मान किया गया। घरों में बच्चों के साथ अभिभावकों के चेहरे खिल गए। बच्चों का जहां मिठाई से मुंह मीठा कराया गया।
वहीं फूलमाला पहनाई गई। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों व शिक्षकों के सहयोग को दिया। औरैया में सीबीएसई के कोऑर्डीनेटर डॉ. आनंद ने बताया कि अनुष्का ने पहला स्थान पाया है। अन्य स्कूलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
-
ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल के 15 बच्चों ने पाए 90 फीसदी से ज्यादा
दिबियापुर। कस्बा स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वहीं 15 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। घोषित परिणामों में छात्रा उत्कर्ष ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। आरुही ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं शीतल ने 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पाया।
इसके अलावा सुनंदा 95.6, वैष्णवी 93.6, संध्या 93.4, प्रतीक 92.4, मन्नत 92.6, अधिकीर्ति 91.6, नैन्सी 91.8, मनस्वी 92.2, आयुष 92.2, सुकीर्ति 92, हिमांशु 90.8 व गरिमा ने 91.6 प्रतिशत अंक पाए। स्कूल पहुंचे सभी बच्चों का फूलमालाओं से स्वागत
किया गया। इस मौके पर स्कूल में सभी को बधाई दी गई। बच्चे भी काफी खुश नजर आए। (संवाद)
-
सुदिति ग्लोबल अकादमी में अन्वय को मिले 96.8 प्रतिशत
औरैया। सीबीएसई के 10वीं के परीक्षा परिणामों में शहर के कानपुर रोड स्थित सुदिति ग्लोबल अकादमी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के कुल 30 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बुधवार शाम स्कूल पहुंचे बच्चों का फूलमाला से स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र अन्वय पोरवाल ने बेहतर अंक पाए। अन्वय पोरवाल ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा अनुजया गुप्ता ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। वंश गुप्ता व अक्षिता गुप्ता ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अमन अग्रवाल 95.40, वैष्णवी 94.80, यश पोरवाल 94.40, हर्षित मौर्य 94.20 ने अच्छा प्रदर्शन किया। संस्था के चेयरमैन डॉ. आनंद ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए फूलमाला से स्वागत किया। (संवाद)
-
ज्ञानस्थली अकादमी में सूर्यांश को मिले 490 नंबर
औरैया। शहर के आवास विकास स्थित ज्ञानस्थली अकादमी में सीबीएसई दसवीं का परिणाम देख बच्चों के चेहरे खिल गए। 10वीं के यह परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। छात्र सूर्यांश ने 500 में 490 अंक पाए हैं। जबकि अन्य बच्चों ने भी अच्छे अंक पाए।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में 10वीं की परीक्षा में सूर्यांश के अलावा कई बच्चों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाए। जिन्हें स्कूल आने पर फूलमाला से सम्मानित किया गया।
इन बच्चों में शिवओम, प्रज्ञा, आकाश, आंशिक कोष्ठा, आंशिक दीक्षित, प्रज्ञा, श्वेता, वैष्णवी, अदिति जादौन, आकृति पोरवाल, अथर्व, आकर्ष, प्रद्युमन, कृष्णा, दिव्यांशी, अंबरीष, प्रिया, अनुष्का तिवारी, आयत समेत कई बच्चे शामिल रहे।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. लवलेश सिंह चौहान ने बच्चों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य संतोष साहू, अशोक सचान, दुर्गेश, जितेंद्र वाजपेई, आर्यन शर्मा, विनय यादव व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। (संवाद)
फोटो-42- बच्चों का फूलमालाओं से सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत:शिक्षक
फोटो-42- बच्चों का फूलमालाओं से सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत:शिक्षक
फोटो-42- बच्चों का फूलमालाओं से सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत:शिक्षक