फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे में चोरी के शहर निवासी तीन आरोपी पकड़े

Mon, 13 Jul 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे की संपत्ति को निशाना बनाने वाले गिरोह का आरपीएफ ने खुलासा किया है। फफूंद आरपीएफ टीम ने महज चार दिन के अंदर गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कानपुर निवासी तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति-ओमनी वैन और चोरी का तांबा (सिग्नल उपकरण) आदि सामान बरामद किया है। आरपीएफ प्रभारी एनके यादव के अनुसार सात जुलाई को झींझक-अंबियापुर रेलवे स्टेशन के बीच खानपुर के पास चोरों ने ताले तोड़ दिए थे।
अंदर रखे तांबे के सिग्नल उपकरण पार कर दिए थे। रविवार को पुलिस टीम ने कानपुर के नौबस्ता हनुमंत विहार क्षेत्र के गांव गल्ला मंडी निवासी प्रभात कश्यप, हनुमंत विहार की केडीए कॉलोनी निवासी अजय कुमार, समाधि पुलिया के पास किराये पर रहने वाले राज वर्मा उर्फ टक्कल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के चोरों ने 26 जून को फफूंद-पाता रेल खंड के बीच एक्सल काउंटर की केबल चोरी की वारदात कबूली है। उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें