फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी की घटना में नामजद दो आरोपियों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आर्य नगर में हुई चोरी की घटना में सक्रियता दिखाते हुए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए है।
घटना के संबंध में पीड़ित मोहल्ला आर्य नगर निवासी हरिओम पांडेय पुत्र शिवकुमार ने पुलिस को गुरुवार को दी तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल की शाम मोहल्ला निवासी सौरभ उर्फ रिक्की मिश्रा व अमरदीप उर्फ नीशू पांडेय ने उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे नामजद दोनों आरोपी को त्रिवेणी गेस्ट हाउस से लगभग तीन सौ मीटर दूर अटसू के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों में सौरभ व अमरदीप ने बताया कि उन दोनों ने पीड़ित हरिओम पांडेय के साथ शराब पी थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि हरिओम की पत्नी अपने मायके गई हुई हैं। दोनों हरिओम के साथ उसके घर गए। इस दौरान जब हरिओम सो गया।
विज्ञापन

दोनों ने उसके घर का सामान चोरी कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किया गया सामान से उन्होंने दो सोने की चूडियां विद्यानगर बाबरपुर निवासी सुनार राममोहन को 29 हजार रुपये में बेच दी थीं। एसपी ने बताया कि चोरी का सामान खरीदने वाले सुनार राममोहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए। साथ ही बेची गई दो चूड़ियों के एवज में मिले 29 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें