फोटो-20- टीम को बंधक बनाने के आरोपी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बंसी में राजस्व टीम को बंधक बनाने के मामले में तीन आरोपियों ओमप्रकाश, अखिलेश व सतेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। दो अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।
गांव बंसी निवासी अरविंद कुमार की शिकायत पर शुक्रवार को राजस्व टीम गांव पहुंची थी। टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक स्वदेश श्रीवास्तव, लेखपाल अजीत कुमार एवं सत्येंद्र ने जांच शुरू की। इसी दौरान गांव निवासी नेकराम, ओमप्रकाश, नेकपाल, अखिलेश, सतेंद्र व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
इसके बाद टीम को एक मकान में बंधक बना लिया था। टीम ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके अभिलेखों फाड़ दिए और मोबाइल फोन छीन लिए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद टीम वहां से निकल सकी थी।
राजस्व निरीक्षक स्वदेश श्रीवास्तव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात गांव बंसी निवासी ओमप्रकाश, अखिलेश, सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।