दिबियापुर। थाना क्षेत्र के बबीना में रविवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक धारदार हथियार लेकर गाली गलौज करते हुए दूसरे युवक को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
युवक एक महिला से बहस करते दिख रह है। आसपास लोगों की भीड़ भी लगी है। हालांकि इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
वीडियो के आधार पर पहुंची पुलिस धारदार हथियार लेकर घूम रहे युवक घनश्याम को पकड़कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के लिए महिला को थाने बुलवाया गया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)