फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप यज्ञ में हजारों दीप जलने से सर्वेश्वर मंदिर जगमगाया

Thu, 26 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गेल गांव के सर्वेश्वर मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्र महोत्सव में विशाल दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। महिलाओं, युवतियों ने मां दुर्गा के समक्ष दीपदान कर आरती में हिस्सा लिया। एक साथ हजारों दीप झिलमिलाने से श्री सर्वेश्वर मंदिर की छटा देखते ही बनी।
विज्ञापन


 
गेल गांव स्थित सर्वेश्वर मंदिर में 21 से 28 मार्च के बीच चैत्र नवरात्र महोत्सव का आयोजन हो रहा है। 21 मार्च सुबह सात बजे कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुए महोत्सव में विशाल दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें उमड़े श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मन्नत मांगीं।


बुधवार रात गेल गांव के भक्तों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। पूजा समिति के सदस्य पीके अग्रवाल, यूएन सिंह, आरसी पांडेय, मनोज चौहान, राजेश शुक्ला आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन



इधर, गांव गहेसर स्थित माता महामाई मंदिर में प्रतिदिन आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। आस्थावानों का मानना है कि महामाई मंदिर में मत्था टेकने से मन की मुरादें पूरीं होतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें