औरैया। सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद अपनी पत्नी व दोस्त भुवनेश पर बहुत विश्वास करते थे, लेकिन लालच में पत्नी व दोस्त ने विश्वासघात कर उन्हें मार डाला।
रौनक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता भुवनेश पर बहुत विश्वास करते थे। जिसके चलते उन्होंने नौ लाख रुपये कीमत के पैतृक जेवर भुवनेश के पास रखे थे। 29 जून को प्लाट खरीदने के लिए पिता ने बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे। इसी को लेकर मां व भुवनेश की नीयत खराब हो गई।
तीन जुलाई की शाम लगभग सात बजे मां सुनीता देवी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पत्नी ने पुलिस को प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने बताया कि उसका भुवनेश के साथ लगभग 10 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति कानपुर देहात के गांव रहमापुर संदलपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 31 दिसंबर को शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।