फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिनकी दीपकों से पट रही, उन्हीं की रात अच्छी कट रही...

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार रात रामलीला मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कवयित्री शशि श्रेया की कविता जिनकी दीपकों से पट रही है, उन्हीं की रात अच्छी कट रही है, हमारे हाथ में ये झुनझुने हैं, मोहब्बत जाहिलों में बंट रही है को खूब सराहना मिली।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ कवयित्री कविता तिवारी ने की। शायरा शबीना अदीब ने करो सबका स्वीकार संदेश भैया, जन्मदिन मुबारक हो अखिलेश भैया, सुनाया। अशोक यादव ने भी शृंगार रस की कविताएं सुनाईं। हास्य कवि हेमंत पांडेय और जॉनी बैरागी ने राजनीति और व्यवस्था पर तीखे व्यंग्य प्रस्तुत किए। हाशिम फिरोजाबादी की कविता जो अब तक न हुआ कर दिखाएंगे हम, गैर को भी गले से लगाएंगे हम, खूब सराही गई। वहीं, आदित्य जैन व अजय अंजाम ने अपनी कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक प्रदीप यादव, रचना सिंह, ललिता राठौर, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, वैभव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें