फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बोरिंग करने आए तिजोरी साफ कर गए थे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। उमरैन कस्बे में मंगलवार को दिन दहाड़े बर्तन व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया। व्यापारी के घर बोरिंग करने आए लोगों ने तिजोरी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चोर व उसके साथी को पकड़ लिया। तलाशी में उनसे तीन लाख 54 हजार 260 रुपये की नकदी बरामद की।
मंगलवार को दिन दहाड़े उमरैन कस्बा निवासी बर्तन व्यापारी जफरुद्दीन सिद्दीकी के घर से चोरों ने चार लाख 60 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। घटना के बाद से क्षेत्र में खलबली मची हुई थी। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए कस्बे में जगह-जगह लगे सीसीटीवी खंगालने में लगी थी।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन पुत्र निवासी एरवाकुईली और उसके साथी चांद बाबू उर्फ चंदा निवासी एरवाकुईली को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए रुपयों में तीन लाख 54 हजार 260 रुपये बरामद किए गए हैं।
बताया कि इस घटना का मास्टर माइंड अज्जू है। उसने पूछताछ में बताया कि वह जफरुद्दीप के घर में बोरिंग करने गया था। जहां उसने अलमारी में रुपये रखते देख लिए थे। इसके बाद चोरी की योजना बनाई थी। चार दिन रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

-
ऐसे चोरों तक पहुंची पुलिस
घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। इसमें एक काले गमछा डालकर कैमरे से बचकर जाते युवक को संदिग्ध मानकर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। बर्तन व्यापारी के घर शटरिंग लगाने आए लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। वहीं बर्तन व्यापारी के घर से 500 मीटर की दूरी पर लगे एक कैमरे में एक युवक को भागते देखा। इसके आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें