फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। क्षेत्र के पूठा राष्ट्रीय मार्ग स्थित मकान से चोरों ने हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसकी जानकारी मकान मालिक को घर लौटने पर हुई। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पूठा हाईवे निवासी अरुण दत्त मिश्रा ने बताया कि वह पंजाब में नौकरी करते हैं। परिवार के लोग उससे मिलने घर में ताला लगाकर पंजाब आए थे। रविवार को वह परिजनों के साथ घर पहुंचे तो ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखा सामान और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी अजीतमल राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें