शहर के दिबियापुर रोड स्थित दो दुकानों में चोरों ने सेंध लगा दी। एक दुकान में सेंध लगाने में नाकामयाब रहे चोरों ने पुस्तक भंडार से हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है। व्यापारी नेताओं ने पुलिस को 24 घंटे के अंदर खुलासा करने की चेतावनी दी है।
शहर के तिलक नगर निवासी कृष्णकांत का दिबियापुर रोड पुरानी तहसील के सामने कृष्णा क्लाथ हाउस है। वहीं अरविंद कुमार निवासी रूहाई मोहाल का पुस्तक भंडार वहीं पर है। शनिवार रात वह दुकानें बंद करके गए थे। देर रात चोरों ने कृष्णकांत की दुकान के पीछे बने गोदाम में सेंध लगाई, कच्ची दीवार टूट जाने के बाद चोर पक्की दीवार को नहीं तोड़ पाए। इससे कृष्णकांत की दुकान में चोरी होने से बच गई।
वहीं पड़ोसी अरविंद की दुकान कच्ची होने के कारण चोरों ने अरविंद पुस्तक भंडार की दुकान में रखा सामान पार कर दिया। सुबह अरविंद को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसएसआई उपेेंद्र कुमार राय व चौकी इंचार्ज मो. शाकिर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर तमाम व्यापारी जमा हो गए।
व्यापारी नेता लाले वर्मा, टिनटुन कुमार, अमित चौबे, अमन गुप्ता आदि ने पुलिस को हिदायत देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वह आंदोलन के बाध्य होंगे। पीड़ित दुकानदार अरविंद ने बताया कि उसकी दुकान से लगभग 50-60 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसआई उपेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना का खुलासा किए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।