फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी वाले घर में घुसे चोर, परिवार पहुंचा तो भागे

Sat, 21 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15-चोरों द्वारा तोड़ी गईं जंगले की सरिया। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सूने घर में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। ऐन वक्त पर मकान मालिक के आने पर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से जैकेट व एक कारतूस बरामद किया है। परिवार में मार्च माह में शादी है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधी नगर निवासी रामजी बाल्मीक बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी बबीता और बेटे प्रिंस के साथ इटावा में एक रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गए थे। घर में निर्माण कार्य चलने के कारण कुछ हिस्सा खुला था, लेकिन मुख्य गेट पर ताला लगा था।
रात करीब दो बजे जब परिवार वापस लौटा और ताला खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर रामजी ने पड़ोसियों की मदद ली और पीछे के रास्ते से छत पर पहुंचे। छत पर आहट होते ही घर के अंदर छिपे चोरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि चोरों ने घर का जंगला काटकर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में छत के रास्ते वह घर में प्रवेश कर गए। कमरे में रखे निर्माण कार्य के औजारों की मदद से चोरों ने कीमती सामान वाली सेफ को तोड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे उसे खोल नहीं पाए। परिवार के अचानक आ जाने से चोरों को सामान छोड़कर छत के रास्ते भाग गए।
अजीतमल कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मौके से एक जैकेट कारतूस मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

10 मार्च को है बेटी की शादी, बच गया जेवर
पीड़ित रामजी ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई मनोज कुमार की बेटी की शादी 10 मार्च को है। शादी का सारा सामान, कपड़े और कीमती जेवर घर में ही रखे थे। गनीमत रही कि परिवार समय पर लौट आया, इससे चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें