फोटो-28-घायल चाचा मुन्ना लाल। संवाद
अजीतमल। बाबरपुर सिकरोड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में चाचा को रेफर कर दिया गया।
इटावा स्थित थाना चकरनरगर के गांव ककरैया निवासी मुन्ना लाल (60) अपने भतीजे धीरज (22) के साथ बाइक से कस्बा अजीतमल में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। देर रात जैसे ही बाइक हनुमान गढ़ी जाजपुर मोड़ के पास पहुंची तभी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोग एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने मुन्ना लाल को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया।
फोटो-28-घायल चाचा मुन्ना लाल। संवाद