फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने किया सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नल्हूपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने जंगला काटकर सामान चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह अध्यापक गोविंद सिंह विद्यालय पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला और कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। बताया गया है कि चोरों ने स्कूल के कमरे का जंगला काटकर अंदर प्रवेश किया। वहां से कीपैड, माउस, रिमोट, ब्लूटूथ स्पीकर, खेलकूद का सामान, दो गैस सिलेंडर, खाने के बर्तन, सात पंखे, चावल का पैकेट और गेहूं के दो पैकेट चोरी कर लिए।

वारदात की जानकारी प्रधानाध्यापक ने थाना अछल्दा में दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें