फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अगवा कर ले गए साले को पेड़ में बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-रात को थाने में दी जीजा व उसके 20 साथियों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

-युवक को अजीतमल क्षेत्र में ले जाकर पेड़ से बांधकर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। थानाक्षेत्र में साले को अगवा कर जीजा ने पेड़ पर बांधकर जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साले को मुक्त करावकर उसके पिता को सौंप दिया। रात को पिता बेटे को लेकर थाने पहुंचा। साले ने जीजा सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस से घायल का मेडिकल परीक्षण करता है। वहीं, पुलिस ने भी कुछ लोगों को उठाया है।
विज्ञापन

ग्राम नल्हूपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार उर्फ अभय तिवारी पुत्र हरीशंकर तिवारी ने थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बुधवार सुबह लगभग सवा 10 बजे वह बघुआ गांव में तिराहे के पास मेडिकल पर दवा लेने जा रहा था, तभी उसका जीजा अपने लगभग 20 साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर आया और अगवा करके अजीतमल क्षेत्र के सेऊपर गांव स्थित अपने घर के पास पहले खेत में ले गया। वहां उसे नीम के पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडो से पिटाई की। इससे उसके शरीर में कई जगह चोट आई है। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक उसे पकड़ कर पीटते नजर आ रहे। इधर, ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अभय के पिता हरीशंकर को दी। उन्होंने 1076 पर कॉल की तो वहां से डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल 112 ने युवक को दोपहर लगभग ढाई बजे बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया। इसके बाद रोते हुए अभय ने पिता को पूरी घटना बताई। पिता में अछल्दा थाना पहुंचकर रात्रि में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि सावन माह में किंदरपुर गांव से तोता पुत्र जस्सू की डांक कावंड़ सिंघीरामपुर गयी थी। उसी समय कांवड़ में शामिल होने जा रहे एक युवक अंशू के साथ जीजा का विवाद हो गया था। इसमें साले ने अंशु का पक्ष लिया था। उसी रंजिश में जीजा ने अपने साले को पकड़कर अपने घर के पास ले जाकर मारपीट की है। वहीं, परिजनों ने बताया कि इसी वर्ष मार्च में बहन की शादी हुई थी। वह लगभग तीन माह से अपने मायके में रह रही है। थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें