फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 दिन तक दोपहर में पांच घंटे होगी बिजली कटौती

Sat, 11 Apr 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरकोट। क्षेत्र के कुदरकोट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को 15 दिनों तक रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के कई गांवों में दिन के समय बिजली न मिलने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली चालू रहने पर आग लगने की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अस्थायी व्यवस्था किसानों और फसलों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लागू की गई है। इसे निर्धारित अवधि के बाद सामान्य कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें