फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फनलैंड प्रदर्शनी में होगा विदेश में आने का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में फनलैंड प्रदर्शनी एवं दुबई थीम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आकर्षक झूले, खाने-पीने के स्टॉल के अलावा, बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के झूले लगाए गए है। वहीं प्रदर्शनी में आने वालों को विदेशों जैसा माहौल भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


नगर में पहली बार इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में लंदन ब्रिज, दुबई की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र होगा। प्रदर्शनी में महिलाओं से संबंधित हर प्रकार की दुकानें, नए झूले, बच्चों के झूले, बच्चों के वाटर पार्क के अलावा अनेक प्रकार के मनोरंजन प्रदर्शनी में मौजूद रहेंगे।
खाने-पीने के सामान के स्टॉल भी लगे है। यही नहीं प्रदर्शनी में दुकानदारों ने अनूठे सामानों का स्टॉल भी लगाया जा रहा है। प्रदर्शनी स्थल पर लगने वाली लेजर लाइटें आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें