फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क किनारे रखे दो ट्रांसफार्मरों में आग लगने से मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। औरैया दिबियापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने रखे दो ट्रांसफार्मरों में आग से दुकानदारों एवं राहगीरों में खलबली मच गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान ककराही बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


रविवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे औरैया दिबियापुर मार्ग पर अतुल पेट्रोल पंप के सामने सड़क के दूसरी ओर रखे दो ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। पहले तो स्थानीय दुकानदारों ने दुकानों पर रखे फायर स्टिंग्यूशरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही थाना पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रांसफार्मरों में लगी आग पर काबू पाया गया।
ट्रांसफार्मरों में आग लगे होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी के बजाय फोम की मदद से आग पर काबू पाया। बिजली कर्मियों के अनुसार यहां रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर से केके पुरम एवं औरैया दिबियापुर मार्ग की बिजली आपूर्ति होती है जबकि 25 केवी के ट्रांसफार्मर से पेट्रोल पंप की बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

आग लगने के बाद लगभग पौने दो घंटों तक दिबियापुर के ककराही बाजार फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रही। विद्युत वितरण खंड के उपखंड अधिकारी अनुराग पांडेय के अनुसार जल्द ही जले ट्रांसफार्मरों को बदलवा लिया जाएगा। रविवार की शाम से ट्राली ट्रांसफार्मर की मदद से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें