फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वीडियो जारी कर युवती बोली-शादी कर ली, ससुरालियों को परेशान न करें

Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। शादी तय होने से नाराज होकर घर से लापता हुई युवती ने एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जारी किया।
विज्ञापन

इसमें युवती अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने की बात स्वीकार कर रही है। हाथ में अपनी शादी के दस्तावेज लिए युवती कह रही है कि उसके ससुरालवालों को परेशान न किया जाए।
फफूंद थाना क्षेत्र में एक गांव से एक युवती आठ फरवरी की रात घर से लापता हो गई। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, युवती के बिस्तर पर सांप की केचुली मिली थी। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हुई। नौ फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद सीओ अजीतमल ने वीडियो जारी करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया था कि युवती की शादी तय हो गई थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन युवती इस शादी के खिलाफ थी। बाद में इसी बात से नाराज होकर युवती ने घर से जाने से पहले केचुली छोड़ने का नाटक रचा, ताकि लोगों में भ्रम फैल जाए।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर युवती ने दो वीडियो जारी किए। एक वीडियो में उसने प्रेम विवाह करने की बात कही। वहीं दूसरे वीडियो में एक युवक के साथ खड़ी दिखाई दे रही। युवती उसे अपना पति बताते हुए ससुरालवालों को परेशान न करने की चेतावनी देती दिखाई दी।
विज्ञापन

युवती कह रही है कि अगर उसके ससुराल वालों के साथ कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी परिवार के लोगों की होगी। युवती का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें