फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देर रात हुई बारिश से भी नहीं मिली राहत, पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नौतपा समाप्त हुए पांच दिन बीत चुके है, लेकिन गर्मी है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई, लेकिन गुरुवार को इसका तापमान पर कोई प्रभाव नहीं देखने को मिला। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


नौतपा के चलते जनपद में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 25 मई से दो जून के बीच तापमान में तेजी देखने को मिली। तो वहीं तेज धूप व गर्मी के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हुए। तो वहीं इस दौरान बीमार होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला था। भले ही नौतपा समाप्त हो गया है। परंतु गर्मी का प्रकोप आज भी जारी है। जून माह के छह दिन बीत चुके है।
बेतहाशा गर्मी के कारण आज भी बाजारों में नौतपा के दिनों जैसा ही हाल देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक देखने को मिले है। बुधवार की रात लगभग एक बजे बारिश होने से लोगों ने आज गर्मी से राहत की उम्मीद जताई थी, लेकिन सुबह से ही तेज धूप होने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

आलम यह रहा कि 11 बजे के बाद लोग धूप के चलते उनका निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर बाद गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। घरों में पंखे के बीच भी लोगों के पसीने छूटते रहे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाने के आसार है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है। उमस भरी गर्मी बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें