फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर चालक का शव गांव आने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
घर में रोती बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। सलेमपुर गांव के कंटेनर चालक की गुरुग्राम में एक जून की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार रात शव गांव आने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने एक व्यक्ति पर चालक की हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह सेंगर कंटेनर चालक था। पत्नी रमन देवी ने बताया कि पति गोवा से इलेक्ट्रॉनिक सामान गुरुग्राम लाते थे। एक जून को गुरुग्राम के फर्रुखनगर की झाड़ियों में उनका शव खून से लथपथ मिला था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। जानकारी पर परिवार के लोग गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया।
गुरुग्राम पुलिस ने रंजिश के चलते हत्या की बात कही थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को शुक्रवार रात गांव लेकर आए। शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी ने बताया कि पति छुट्टी लेकर एक सप्ताह पहले घर आए थे। 31 मई को एक व्यक्ति ने फोन कर गुरुग्राम बुलाया। उसी व्यक्ति ने रुपये के लेनदेन के चलते धर्मेंद्र की हत्या की है।

धमेंद्र सिंह सेंगर की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें