फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने पर भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल। थाना क्षेत्र के गांव परसू में शुक्रवार शाम पेड़ से लटके मिले किशोर के शव के मामले में पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर गांव निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सहायल क्षेत्र के गांव परसू में शुक्रवार को गौतम उर्फ गोलू (12) पुत्र अशोक कुमार का शव परिजनों ने गांव के बाहर खेत पर पेड़ से फंदे पर लटका पाया था। मृतक की मां मंगला देवी ने शनिवार को सहायल थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव निवासी सगे भाइयों श्याम सुंदर व ज्ञान प्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित मां का कहना है कि आरोपियों ने उसके पुत्र पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाकर पीटा था। जिसके चलते उसके पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दविश दे रहीं हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। ज्ञात हो कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें