फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्राॅसिंग के दोनों तरफ लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया

Tue, 17 Feb 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार को भीषण जाम लगा रहा। क्रॉसिंग देर से खुलने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने शाम सात बजे मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार होने से दिल्ली-हावड़ा रूट के रेलवे क्रॉसिंग 13बी पर दोपहर से ही जाम की स्थिति बनी रही। बीच-बीच में क्राॅसिंग खुलने पर जाम धीरे कम होता, लेकिन लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
शाम को लगभग साढ़े पांच बजे फाटक खोला गया। इससे बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। इससे बड़े वाहन अपनी जगह से हिल भी नहीं सके।
उधर, जाम के चलते पैदल निकल रहे राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच ट्रेन आ जाने से पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शाम छह बजे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों को रोककर फाटक को बंद करवाया। उसके बाद शाम छह बजकर 20 मिनट पर दोबारा फाटक खोला गया। सूचना पर पहुंचे थानाप्रभारी पंकज मिश्रा व आरपीएफ ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें