फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मातृ शिशु अस्पताल में तीन दिन से पानी का संकट

Tue, 06 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल से सबमर्सिबल निकालते कर्मचारी से जानकारी लेते अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य। - फोटो : अस्पताल से सबमर्सिबल निकालते कर्मचारी से जानकारी लेते अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य।
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा बिधूना के मातृ शिशु अस्पताल तीन दिन से सबमर्सिबल खराब है। इससे अस्पताल में पानी की समस्या हो गई है। गर्मी में अस्पताल में पीने के पानी की सप्लाई तो प्रभावित है ही, साथ ही वाटर कूलर में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इससे अस्पताल में मरीजों के साथ तीमारदारों को भी दिक्कत हो रही है। सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने सबमर्सिबल की मरम्मत शुरू कराई। अस्पताल में पिछले 15 दिन के अंदर पांच बार सबमर्सिबल खराब होने से पानी का संकट हो गया है।
तीन दिन से अस्पताल में पानी न होने से बड़ी समस्या बनी हुई है। सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने एक बार फिर कर्मचारियों से कहकर नई सबमर्सिबल डालने का काम शुरू करवाया। बताया कि 15 दिन में पांच बार सबमर्सिबल खराब हो चुकी है। इससे अस्पताल में पानी की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

उधर, शाम में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही। जिससे अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत न हो सके। बताया कि अस्पताल के शौचालय भी चोक होने पर एक बार सही करवाया गया, लेकिन काम नहीं चल सका है। विभाग को पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था से काम करने पत्र भेजा गया है। जल्द ही सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें