फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमुहा गांव में जलनिकासी नहीं, 500 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 27 Jun 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
नाले के पानी से खेत में कीचड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। भाग्यनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमुहा समेत आसपास क्षेत्र में जलनिकासी के इंतजाम नहीं है। इस कारण से पिछले किसानों की करीब 500 बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो रही है। इससे किसान खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


जमुहा निवासी किसान मेहरबान सिंह और रामरतन दुबे आदि ने बताया कि गांव स्थित खेतों में धान, गेहूं की फसल बोई थी। यहां नाले का पानी भरने से फसल खराब हो गई। बीते सात साल से लगातार 400 से 500 बीघा फसल जलमग्न हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी किसी जनप्रतिनिधि व अधिकारी ने समस्या का समाधान किए जाने की जहमत तक नहीं उठाई।
लोगों ने बताया कि एक बार पूर्व मंत्री लाखन सिंह लेखपाल के साथ आए थे। पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया से भी मांग की गई थी, लेकिन तब भी समस्या का कोई हल नहीं निकला था। अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद अभी तक समस्या हल नहीं हो सकी। लोगों ने उच्चाधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें