फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी नहीं कोरोना संक्रमित, फिर भी 43 दिनों से रेडजोन है कस्बा खानपुर

विज्ञापन
फोटो 09एयूआरपी24- कस्बा खानपुर जाने वाले मार्ग पर सैनिटाइज करता पालिकाकर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कस्बा खानपुर में 12 दिन से एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। इसके बावजूद भी वह रेडजोन और हॉटस्पॉट का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन

कस्बावासी अब जिला प्रशासन की ओर आशाभरी निगाह से देख रहे हैं कि कब उन्हें रेडजोन से निजात मिलेगी ।
गौरतलब है कि 31 मार्च को कस्बा खानपुर स्थित कुरैशियान मस्जिद से 13 जमाती मिले थे। जांच कराने पर चार जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर खानपुर को रेडजोन और हॉटस्पॉट चार अप्रैल को क्षेत्र घोषित किया गया था।
संक्रमित रोगियों को पहले चिचौली अस्पताल और फिर बाद में उन्हें कानपुर सरसौल भेजा गया। चारों 27 अप्रैल को वापस आए थे, 29 अप्रैल को चारों को 14 दिन के लिए दयालपुर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कस्बा खानपुर में 12 हजार से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जबकि कस्बे के 50 से अधिक संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव रही है।
कस्बावासी गुलफाम हसन, इकबाल मंसूरी ने बताया कि कस्बा खानपुर को अब तो ग्रीन जोन घोषित कर देना चाहिए था।
कस्बे में सैनिटाइजेशन का काम हर रोज देखने को मिल रहा है। जबकि उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही है। वह भी चाहते हैं कि उन्हें अब रेडजोन से आजादी दी जाए।
रेडजोन - इस श्रेणी को सबसे अधिक गंभीर माना जाता है। यहां सरकार के नुमाइंदे ही डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराते हैं। इनमें फल, सब्जी, दूध, आटा आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
ऑरेंज जोन - 14 दिन तक कोई केस न मिलने पर इस जोन को कोरोना संक्रमण रहित होने की दिशा में अग्रसर माना जाता है। फिर भी 14 दिन सतर्कता के साथ निगरानी की जाती है। ऑरेंज जोन में गेहूं, आटा, खाद्य, तेल आदि के लिए अनुमति ले सकते हैं।
ग्रीन जोन- 28 दिन वायरस का जीवन चक्र माना गया है। ऐसे में माना जाता है कि इन क्षेत्रों में वायरस संक्रमण रहित है।
फिर भी एहतियातन सरकार के निर्देश पर प्रशासन उसे हॉट स्पॉट की सूची में शामिल किए रहता है। इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुएं और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ा दी जाती है।
जिले में वर्तमान समय में छह हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। शहर के कस्बा खानपुर, मोहल्ला दयालपुर, तहसील वाली मसजिद, अजीतमल का हालेपुर गांव, दिबियापुर का कृष्णानगर कालोनी, व एरवाकटरा ब्लॉक का रंपुरा गांव हॉटस्पॉट है।
विज्ञापन

कस्बा खानपुर का समय काफी हो गया है। लेकिन बाहर के राज्यों में मजदूरों के आने के क्रम में अभी किसी भी हॉटस्पॉट को खत्म नहीं किया जा रहा है। इसकी मानीटरिंग शासन स्तर पर चल रही है। शासन से निर्देश मिलने पर ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों में छूट दी जाएंगी। - अभिषेक सिंह जिलाधिकारी औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें