फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुबह 10 से शाम छह बजे तक गुल हो रही बिजली

Sun, 22 Jun 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। रिमझिम बारिश के बीच उमस भरी गर्मी जारी है। वहीं, बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। सहार सहित आसपास के गांवों में पिछले दो माह से लगातार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम छह बजे तक बिजली नहीं आती है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना 10 से 12 घंटे बिजली नहीं आती। बिजली विभाग रोजाना सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित करता है।
20 जून को भी रोस्टिंग के नाम पर छह घंटे बिजली काटी गई। बारिश होने पर बिजली छह घंटे नहीं आई। इससे लोगों को गर्मी के साथ-साथ अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है। लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है। पुर्वा दानशाह, सहार, पूर्वा मदारी, देवीदास, पंडपुर, पुर्वा रावत सोमवंशी, फतेहपुर, डिल्लाहार, बंसई, पटना, जमालपुर, कुंवरपुर में बिजली की दिक्कत है।
इसके अलावा रामनगर, सुखामपुर, किचाहिया, गोपालपुर, शाहबाजपुर, पुर्वा लालू, पूर्वा कड़ा, सिरसानी, मेर व गुलखरा गांवों में बिजली की समस्या से ग्रामीण खासे परेशान हैं।
अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पुराने तार बदलने का कार्य चल रहा है। इससे कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि बिजली कटौती के सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें