फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्राइवेट बसों के जमावड़े से लग रहा जाम

Sat, 07 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कस्बे में लगा जाम । - फोटो : कस्बे में लगा जाम ।
विज्ञापन
बिधूना। प्राइवेट बसें कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ रही हैं। यहां ड्राइवरों ने मनमर्जी से अपने स्टैंड बना लिए हैं। इससे सुबह-शाम जाम लग रहा है। इसे लेकर वाहन सवार परेशान हैं।
विज्ञापन

बस चालक बेला-बिधूना मार्ग पर रामलीला मैदान से पेट्रोल पंप तक सड़क पर न सिर्फ मनमाने तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं, बल्कि सवारियां भी भरते हैं। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने प्राइवेट बसों को हटवाकर जाम को खुलवाया था।
बेला रोड पर दिल्ली जाने वाली बसों का भी जमावड़ा लगता है। इस दौरान यदि कोई भारी वाहन निकलता है तो ट्रैफिक जाम हो जाता है। यह रोज की समस्या है, लेकिन स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग ने सख्त कदम नहीं उठाए। ऐसे में रोजाना शाम छह बजे लेकर रात आठ बजे तक इन स्थानों जाम लगता है।
विज्ञापन


शाम को तो सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे जाम में फंसकर लोग परेशान होते हैं। यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्राइवेट वाहन बिना मानक के संचालित हो रहे हैं। इनके खिलाफ परिवहन के साथ यातायात पुलिस अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें