फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली बिल समाधान शिविर में शिकायतों की भरमार

Fri, 18 Jul 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विद्युत शिविर में मौजूद अ​धिकारी व लोग। - फोटो : विद्युत शिविर में मौजूद अ​धिकारी व लोग।
विज्ञापन
औरैया। बिजली के बिलों में गड़बड़ी व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को लगाए गए शिविर में 43 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन

इनमें 11 शिकायतें बिलों में गड़बड़ी की थी, हालांकि शिविर में आई सभी शिकायतों को निस्तारित करने का विभाग ने दावा किया है। गुरुवार को मेगा विद्युत बिल समाधान योजना में यमुना रोड स्थित उप खंड कार्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या बताई।
खानपुर की रीनू देवी की शिकायत थी कि विभाग ने उसका बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा। उनका आरोप है कि विभाग ने उनके पास दूसरा बिल भेजकर एक लाख से अधिक का बकाया दर्शाया है। इससे वह परेशान हैं। शिविर में मौजूद एसडीओ अजय यादव ने बताया कि बिल में कोई गड़बड़ी नहीं है। उनका कनेक्शन वर्ष 2013 में हुआ था।
विज्ञापन

तबसे वह बिना बिल के बिजली उपयोग कर रही थीं। विभाग ने मीटर न होने पर कटिया कनेक्शन के हिसाब से आईडीएफ के तहत बिल बनाकर दिया था। पहले जमा किया पैसा इसमें घटा दिया जाएगा। शेष राशि जमा करने पर कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।
वहीं तुर्कीपुर की रीना देवी ने मीटर लगाने, ओमनगर की नीलम देवी ने अचानक मीटर बंद होने और बनारसी दास के शिव कुमार सोनी ने गलत रीडिंग दर्ज कर बिल भेजने की शिकायत की। एसडीओ अजय कुमार यादव ने बताया कि शिविर में बिल में गड़बड़ी संबंधी 11 शिकायतें आईं थीं। शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

शेष शिकायतें मीटर से संबंधित थीं। उनका भी समाधान किया गया है। शिविर में एक्सईएन सुनील कुमार व प्रशांत गुप्ता, एक्सईएन परीक्षण खंड संतोष कुमार, उप खंड अधिकारी सतेंद्र प्रताप सिंह, एई ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें