फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के 27 दिन बाद पुलिस ने लिखा चोरी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। रुरुगंज चौकी क्षेत्र में चोरियों का खुलासा करने में पुलिस कामयाब नहीं हो पा रही है। जुलाई में हुई चोरी का मामला पुलिस ने 27 दिन बाद दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पुर्वा मके में 13 जुलाई को सुनील कुमार के घर चोरी हो गई थी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में बताया था कि दो बक्से से पांच चांदी के सिक्के, अंगूठी, सोने की जंजीर, करधनी, सोने के कंगन, दो जोड़ी टॉप्स और 42,500 रुपये चोरी हो गए थे। इस घटना के 27 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें