फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे से घर में घुसे चोर, नगदी व लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के गांव सहबद में शनिवार रात घर मेें पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने नगदी और लाखों के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहबद निवासी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि शनिवार रात गर्मी के कारण वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। चोर मकान के पीछे से अंदर घुसे और कमरों में रखे बक्से से 35 हजार रुपये, सोने की चेन, पेंडेंट, अगूंठी, एक जोड़ी पायल आदि जेवर चोरी कर ले गए। चोरों ने अंदर से मुख्य गेट की कुंडी बंद कर दी थी।
जब देर रात हल्की बारिश होने पर परिजन अंदर गए तो मुख्य गेट अंदर से बंद होने पर शंका हुई। किसी तरह अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। बदनपुर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। तहरीर मिलने बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें