फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के गांव कुचैला में 13 जनवरी 2021 को आपसी विवाद में गोली मारकर पत्नी की हत्या करने के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्यारोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व तमंचा, छह कारतूस व कार बरामद की है।
विज्ञापन

13 जनवरी को गांव कुचैला स्थित मायके में रह रही पत्नी मोहनी (28) की पति सौरभ यादव ने साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। बचाने पहुंची सास शारदा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह पर भी सौरभ ने फायर झोंक दिया था। जिससे वह घायल हो गईं थीं। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि सौरभ को स्वॉट व सर्विलांस टीम की मदद से उसके तीन अन्य साथियों के साथ जयसिंहपुर गांव के आगे मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके साथियों में सुनील कुमार निवासी गांव गौबरिया थाना चौबिया इटावा, रवि यादव निवासी यदुवंश नगर कालोनी इटावा, अरुण यादव निवासी गांव बझेरा भर्थना इटावा शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसको हथियार रवि यादव ने उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें