फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंद घर से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर में शुक्रवार रात चोरों ने घर से लाखों के जेवर पार कर दिए। शनिवार दोपहर बाद घर लौटे दंपति को घटना की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी सरोजनी देवी पत्नी प्रयाग नारायण स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह कुछ दिन से बीमार चल रही थीं। दो दिन पहले वह पति प्रयाग नारायण के साथ कानपुर दवा लेने गईं थीं।
शनिवार दोपहर दोनों घर वापस आए तो दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए थे। सरोजिनी देवी ने बताया कि उनका पुत्र नोएडा में रह रहा है। बहू के जेवर घर में रखे थे। करीब तीन लाख के जेवर थे। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें