फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हादसे में जान गंवाने वाले युवक की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे रोड पर बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को युवक की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। हादसे के समय वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड अमरदीप ढाबा के सामने कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गईथी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बृहस्पतिवार को उसकी पहचान कानपुर देहात कोतवाली सिकंदरा के गांव हरिहरपुर निवासी आकाश बाबू उर्फ विकास (25) रूप में हुई। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदारी में गांव जलोखर गया था। वहां से वापस घर जाने के दौरान हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह पुलिस लिखी जैकेट पहने था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस से संबंधित उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें