फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नगर पालिकाध्यक्ष की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से की थी युवक की हत्या

Thu, 01 Jan 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-18-हत्यारोपी ओमजी गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
औरैया। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में स्थित नलकूप पर पंप ऑपरेटर किशन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि गोली नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई गई थी।
विज्ञापन

मामले में पालिकाध्यक्ष के साले के बेटे ओमजी गुप्ता के साथ पुलिस ने रिवॉल्वर बरामद कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि रिवॉल्वर हमेशा उसके पास ही रहती थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत पालिकाध्यक्ष का नाम भी विवेचना में शामिल कर लिया है।
नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर स्थित नलकूप पर पंप ऑपरेटर की हत्या का एसपी अभिषेक भारती ने बुधवार को खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर की रात गोविंद नगर निवासी किशन गुप्ता (23) की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पिता की तहरीर पर ओमजी गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर नारायणपुर निवासी ओमजी उर्फ अभिषेक गुप्ता को एलजी गार्डन के पास नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने फूफा नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता की रिवॉल्वर से पंप ऑपरेटर की हत्या की थी। किशन और वह बेहद करीबी मित्र थे। इसी वजह वह रात में पंप पर शराब पीने जाता था, जबकि पंप ऑपरेटर के शराब न पीने की बात सामने आई है।
पूछताछ में पता चला है कि 29 दिसंबर को शराब पीने के दौरान ही दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद ओमजी ने रिवॉल्वर से किशन के सीने में गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाॅल्वर को बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने एक खोखा और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

फोटो-18-हत्यारोपी ओमजी गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें