फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बड़े की बरात की जगह निकली छोटे भाई की अर्थी

Sat, 22 Mar 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के दखलीपुर में गुरुवार रात को तिलक समारोह के दौरान पत्तल- गिलास लेने गए दूल्हे के भाई मोनू को एक हार्वेस्टर चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को घर से बड़े बेटे की बरात की जगह छोटे बेटे की अर्थी निकलने पर परिजन बिलख उठे।
दखलीपुर निवासी शिवकुमार के पुत्र सोनू का गुरुवार की रात तिलक समारोह था। कानपुर देहात के कस्तूरी का पुरवा गांव से लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर गांव पहुंच थे।
कार्यक्रम के बीच पत्तल और गिलास कम पड़ गए। इस पर सोनू का छोटा भाई मोनू उर्फ नन्हे (22) अपने दोस्त अमित (18) के साथ बाइक से ककोर गया था। इसी दौरान दिबियापुर की ओर से आ रहे हार्वेस्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमित को चिचौली मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देख सैफई रेफर कर दिया।
इस अनहोनी की जानकारी पर परिजन, ग्राम प्रधान मोहित सिंह कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। शुक्रवार दोपहर शव गांव पहुंचने पर दिव्यांग पिता शिवकुमार, मां पुष्पा देवी, बहन बबली, गुड़िया और सुशीला बिलख उठीं।
घर पर खुशियों की शहनाई बजने से कुछ घंटे पहले छोटे भाई की अर्थी उठने से परिजन बिलखते रहे। परिजनों ने गांव में ही मोनू का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, तीन परिजनों के साथ दूल्हे को भेजकर फेरे करवाए गए।
दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि हार्वेस्टर व उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें