फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
बेसुध मृतक की पत्नी नीता। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। ससुराल में एक हफ्ते पहले कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की शुक्रवार शाम गनेश के अड्डा गांव के पास निकली मालगाड़ी कॉरिडोर के ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरदोई के जिगनी निवासी नेहरू (32) पुत्र देशराज पानीपत में प्राईवेट नौकरी करता था। 16 अप्रैल को अपनी पत्नी नीता व बच्चे नंदनी व किशन के साथ अपनी ससुराल गनेश अड्डा में ईश्वर दयाल के घर आया था। शाम को ससुराल वालों के साथ कालका मंदिर लखना इटावा में झंडा चढ़ाने गया था। शुक्रवार को नेहरू अपने परिवार के साथ पानीपत वापस जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा।
ट्रेन छूट जाने पर वह वापस अपनी ससुराल लौट गया। शाम करीब साढ़े सात बजे वह टहलने के लिए गांव बाहर डीएफसी ट्रैक की तरफ निकला, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। नेहरू की मौत की जानकारी होने पर ससुराल में मातम पसर गया। पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

नेहरू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें