फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 20 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुवक का शव सेामवार रात उसके घर के अंदर कुंडे से फांसी पर लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात हत्यारों ने युवक की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मृतक बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन



डीआईओएस कार्यालय में लिपिक जगत सिंह अजीतमल स्थित डायट परिसर कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। जगत सिंह का बड़ा लड़का ऋषि गौतम जनता महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है।


सोमवार शाम चार बजे ऋषि बाबरपुर भटा रोड में पढ़ने को गया था। देर शाम तक वह अजीतमल वापस नहीं लौटा। पिता जगत सिंह ने उसे मोबाइल से काल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन



 
फोन उठता न देख घबराए परिजन बाबरपुर जा पहुंचे, यहां ऋषि का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजन सन्न रह गए। परिजनों ने ऋषि को फंदे से उतारकर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले आए। डाक्टरों ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया। पिता जगत सिंह ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।


देर शाम तक अजीतमल पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की शिकायत मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


गले व शरीर में चोट के निशान कैसे...- अजीतमल (औरैया)। ऋषि की मौत को पुलिस आत्महत्या के चश्मे से देख रही है। पुलिस के मुताबिक ऋषि ने आत्महत्या की है।


वहीं पिता जगत सिंह ने बताया कि उनके बेटे के गले पर निशान पड़े हैं, साथ ही शरीर में चोट के कई निशान हैं। उन्हें शक है कि किसी ने उसके पुत्र की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया है। इसकी लिखित तहरीर जगत सिंह ने कोतवाली पुलिस को दे दी है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

 

ताबड़तोड़ हत्याओं से थर्राया अजीतमल- अजीतमल (औरैया) । अजीतमल कोतवाली में वारदातें थमती नजर नहीं आ रही हैं। लूट व हत्या का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। वारदातों से लोग दहशत में हैं। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी हैै। वहीं कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के नाम पर दर्जनों लोगों को थाने पर बैठा रखा है।

 
बताते चलें कि एक पखवारे पूर्व अजीतमल तिराहे पर सर्राफा व्यवसायी की हत्या का राज पुलिस अभी तक नहीं खोल सकी है।


वही दूसरी घटना बल्लापुर गांव में हुई थी, यहां युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गई, तीसरी घटना में ग्राम चंदनापुर में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई और तभी चौथी घटना में सोमवार की देर रात्रि भटारोड पर बीएससी कृषि के छात्र की हत्या कर शव फांसी पर लटका मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें