फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। एक गांव में युवक ने छत के कुंडे में गमछे के फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक चार दिन पहले अहमदाबाद से घर आया था। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन

गांव टीकमपुर निवासी शिवनाथ का 20 वर्षीय पुत्र राजा सिंह अपने भाइयों के साथ में अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। राजा शुक्रवार को घर आया था। मंगलवार दोपहर को उसके पिता खेत चले गए थे। वह घर पर अकेला था। इसी बीच उसने घर कमरे की छत में लगे कुंडे में गमछे से फंदा बनाया और लटक गया।
खेत से पिता शिवनाथ वापस घर आए तो कमरे में बेटे राजा का शव फंदे से लटका पाया। उनकी सूचना पर पुलिस ने जांच की। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें