फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Fri, 06 Mar 2026 05:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला।
आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।



शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी अभिषेक (25) बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजन को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब दरवाजा खोला गया तो अभिषेक का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला।





घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की जांच की। परिजन ने बताया कि अभिषेक के पिता दर्शन सिंह का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में उसकी एक बहन और एक भाई है, दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें